मूवमेंट के तहत फिल्ममेकर साजिद खान पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए. इन्हीं आरोपों पर कार्रवाई करते हुए साजिद खान को IFTDA यानी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने 1 साल के लिए ससपेंड कर दिया है.
गौरतलब है कि साजिद खान पर सबसे पहले एक महिला पत्रकार ने सनसनीखेज आरोप लगाये थे. उसके बाद अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, रशेल वाइट, सिमरन सूरी ने भी डायरेक्टर पर सैक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए. इन आरोपों पर गंभीरता से विचार करते हुए IFTDA ने साजिद को एक साल के निलंबित कर दिया गया है.
फिलहाल साजिद खान ने IFTDA के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नही दी है. वे इस मामले में कुछ भी कहने से बचते दिखे. साजिद खान के अलावा एक्टर आलोक नाथ पर भी के तहत आरोप लगे हैं. जिसपर कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों CINTAA ने आलोक नाथ को निष्कासित किया था. एक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी.
भाई पर लगे आरोपों पर क्या कहा था फराह खान ने?
भाई साजिद पर आरोप लगने के बाद फराह खान ने ट्वीट कर लिखा था, "यह मेरे परिवार के लिए आहत करने वाला समय है. हमें बहुत मुश्किल मुद्दों पर काम करने की जरूरत है. यदि मेरे भाई ने ऐसा बर्ताव किया है तो उसे इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मैं किसी भी तरह से इस बर्ताव का समर्थन नहीं करती हूं और आहत महिलाओं की एकजुटता में उनके साथ हूं."
एंटीलिया को खूबसूरत फूलों और लाइट्स से सजाया गया है. फूलों और लाइट्स की झालरों के बीच दिये की रोशनी से नजारा और भी खूबसूरत हो गया है. दियों को यैलो और ऑरेंज फूलों से सजाया गया है. एंट्रेंस के बाहर लगे पेड़ों को व्हाइट एंड रेड फ्लॉवर से डेकोरेट किया गया है. डेकोरेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
ये है मेहमानों की लिस्ट-
PTI के हवाले से मिड डे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि रॉयल वेडिंग में फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है. इसमें प्रणब मुखर्जी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, ममता बनर्जी, विजय रूपाणी, चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस का शामिल होना कन्फर्म माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर सस्पेंस बना हुआ है. शादी में कुल 600 मेहमानों के आने की संभावना है. इसमें अंबानी परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और प्रशंसक शामिल हैं. बॉलीवुड से भी बड़े कलाकारों के शादी में शरीक होने की खबर है.
No comments:
Post a Comment