हर हफ्ते शुक्रवार की तरह इस शुक्रवार भी बड़े पर्दे पर तीन नई फिल्में दस्तक देने जा रही है। अंधाधुन और बधाई हो की बड़ी कामयाबी के बाद इस हफ़्ते तीन छोटे बजट की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। हर हफ्ते फिल्में रिलीज़ होती हैं जिन्हे देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक पहुंचते हैं। तो वही फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए लोगों में होड़ तक देखने को मिलती है। इस बार भी शुक्रवार यानि 2 नवंबर को 3 फिल्में रिलीज़ होने वाली है। उनमें जैक एंड दिल, लुप्त और इक्कीस तारीख़ शुभ मुहूर्त शामिल हैं।जिनमे से आप अपनी पसंद के मुताबिक चुन कर फिल्म देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार कौन-कौन से फिल्म रिलीज़ हो रही है।
सचिन पी करंडे के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म एक जासूस की कहानी है जो अरबाज़ खान की पत्नी की जासूसी करता है कि उसका कोई अफेयर तो नहीं। इस फिल्म में आपको अमित साध, अरबाज़ खान और सोनल चौहान अहम रोल में नज़र आएंगे।
प्रभुराज के निर्देशन में बनी फिल्म लुप्त एक सुपरनेचुरल ड्रामा है। फिल्म में काफी वक्त के बाद जावेद जाफरी नज़र आएंगे। इसके अलावा विजय राज, करण आनंद और टीवी की नामी अभिनेत्री निक्की अनेजा वालिया अहम् भूमिकाओं में हैं। लुप्त एक उद्योगपति की कहानी है जिसे अचानक भूत दिखाई देने लगता है। कहा जाता है कि वो क्रोनिक इनसोम्निया का शिकार है। ये फिल्म बिल्कुल अलग सब्जेक्ट पर बनी है।
3.इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त
पवन कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म सामाजिक परिपेक्ष्य में एक व्यंगात्मक कहानी है। शुभ काम के लिए शुभ मुहूर्त निकालने की पंडित जी की कहानी पर आधारित ये फिल्म बिल्कुल हटकर है। इसमें संजय मिश्रा लीड रोल में हैं और उनके अलावा मुकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र काला और महेश शर्मा के भी रोल है। संजय मिश्रा इससे पहले अंग्रेज़ी में कहते हैं फिल्म में दमदार किरदार निभा चुके हैं। वो भी फिल्म छोटे बजट की थी लेकिन कुछ अलग थी।
वही इन तीन फिल्मों के अलावा इस शुक्रवार राष्ट्रपुत्र, मौसम इकरार के दो पल प्यार के और कुत्ते की दुम भी रिलीज़ होगी लेकिन वो ऑल इंडिया रिलीज़ नहीं हैं।
कम उम्र के बच्चे थे रणवीर : मोहरा की शूटिंग 1994 में चल रही थी। जब रणवीर सिंह महज 8-9 साल के थे। ऐसे में रवीना जब टिप टिप बरसा पानी की शूटिंग कर रही थीं, तो उस डांस सीक्वेंस में कुछ सेंसुअल मूव्स भी थे। जिसके कारण रवीना को लगा को एक बच्चे पर यह डांस देखकर गलत प्रभाव पड़ सकता है भले ही उसके पैरेंट्स वहां हैं।
नॉटी हैं रणवीर, मेरी टांग खींचते हैं : रवीना ने एंटरटेनमेंट चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा- रणवीर बहुत नॉटी हैं। वे अक्सर यही कहकर मेरी टांग खींचते रहते हैं कि हां हां मुझे तो सेट से बाहर भगा दिया गया था। हालांकि मेरा इंटेशन यही था कि बच्चों को सही समय पर ही चीजों को बताया जाना चाहिए। उस वक्त मैं अनकम्फर्टेबल थी, इसलिए मुझे यही सही लगा।
दीपिका से शादी कर रहे हैं रणवीर : रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण से शादी करने जा रहे हैं। 14 और 15 नवम्बर को दोनों की शादी इटली में होगी, जबकि रिसेप्शन मुंबई में दिसम्बर में होगा। वहीं रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment